East Singhbhum News : आभूषण चोरी मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

हल्दीपोखर की मुस्लिम बस्ती से 2.80 लाख रुपये के जेवरात की हो गयी थी चोरी, खरीदने के आरोप में जुगसलाई के आभूषण दुकानदार अशोक जैन भी गिरफ्तार

खरीदने के आरोप में जुगसलाई के आभूषण दुकानदार अशोक जैन भी गिरफ्तारप्रतिनिधि, कोवालीकोवाली थाना की हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से एक नवंबर को हुई आभूषण चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों के पास से चोरी के आभूषण भी बरामद कर लिये गये हैं. जानकारी के अनुसार एक नवंबर को हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती निवासी मो नसीम अख्तर के बंद घर से लगभग 2.80 लाख रुपये सोना और चांदी के जेवरों की चोरी हो गयी थी.

बागबेड़ा के पोस्तानगर का रहने वाला है आरोपी

घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल एवं ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने गुरुवार को कोवाली थाना में पत्रकारों को बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि एक नवंबर को हल्दीपोखर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के कुछ लोग बाइक से जादूगोड़ा के रंकिणी मंदिर के आसपास घूम रहे हैं. इनलोगों द्वारा फिर से चोरी की घटना को अंजाम दिया जा सकता है. सूचना मिलने पर मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत के नेतृत्व में टीम गठित कर चेकिंग अभियान शुरू किया गया. पुलिस को चेकिंग करते देख एक युवक बाइक छोड़कर भागने लगा. उसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया. पकड़ाये युवक ने अपना नाम अजय मल्लाह बताया. वह बागबेड़ा के पोस्ता नगर का रहने वाला है. उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली. अजय मल्लाह पर चोरी का मामला दर्ज किया गया. सभी जेवरों को अशोक कुमार जैन जुगसलाई स्टेशन रोड की आभूषण दुकान से बरामद कर लिया गया. चोरी के सामान खरीद बिक्री करने के आरोप में अशोक कुमार जैन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में डीएसपी संदीप भगत, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान, सब इंस्पेक्टर सिदो मुर्मू व पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >