एसआईआर प्रपत्र भरने बूथ पर पहुंची जमुना टुडू, स्कूली बच्चों ने किया स्वागत

पद्मश्री जमुना टुडू ने चाकुलिया में एसआईआर प्रपत्र भरा और स्कूली बच्चों को वन संरक्षण के लिए प्रेरित किया। लोकतंत्र में भागीदारी की अपील की।

चाकुलिया: पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त जंगल बचाओ अभियान की नेत्री लेडी टार्जन जमुना टुडू शनिवार को एसआईआर का पर्चा भरने बूथ पर पहुंची. चकुलिया प्रखंड स्थित सोनाहातू पंचायत के मुटूरखाम मध्य विद्यालय में जमुना टुडे के पहुंचते ही बच्चों ने गुलदस्ता देकर उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने भी बिना समय गंवाए बच्चों को वन संरक्षण के टिप्स दिए. अपने गांव में पेड़ बचाने से लेकर पद्मश्री का पुरस्कार पाने तक की कहानी बच्चों के साथ साझा किया. जिसे सुनकर बच्चे उत्साहित हो गए. इसके उपरांत बीएलओ से मिलकर एसआईआर का प्रपत्र भरा. इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि एसआईआर फॉर्म भर कर अपने सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का कार्य करे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >