सोनारी दोमुहानी में मना बाहा पर्व

सोनारी दोमुहानी में शुक्रवार को बाहा पर्व मनाया गया

जमशेदपुर. सोनारी दोमुहानी में शुक्रवार को बाहा पर्व मनाया गया. नायके बाबा सलखू सोरेन ने जाहेरथान में समस्त ग्रामवासियों के लिए पूजा-अर्चना की. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार मौजूद थे. उन्होंने कहा कि बाहा का शाब्दिक अर्थ फूल है. फूल खुशियों का द्योतक है. इसलिए हम कह सकते हैं कि बाहा पर्व हमारे जीवन में ढेर सारी खुशियों को लेकर आता है. इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाने की जरूरत है. इस अवसर पर सोनारी जाहेरथान कमेटी के अध्यक्ष-बाबू माझी, महासचिव-धनाई मुर्मू, उपाध्यक्ष-महेंद्र हेंब्रम, रामचंद्र हांसदा, जसाई मुर्मू, रोडो हेंब्रम, राजू मुर्मू आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >