केंद्रीय नेतृत्व के आदेश के बाद झामुमो जिला कमेटी की बैठक स्थगित
झामुमो की जिला समिति की बैठक स्थगित
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
जमशेदपुर.
झामुमो जिला समिति के अध्यक्ष सह घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने जमशेदपुर लोक सभा सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा व रायशुमारी के लिए बुधवार को उलियान स्थित शहीद स्थल में बैठक बुलायी गयी थी. वहीं मंगलवार की देर रात को ही बैठक को स्थगित कर दिया गया. जिला अध्यक्ष ने अनान-फनान में देर रात को ही सबों को बैठक को स्थगित करने की जानकारी देना शुरू कर दिया था. बताया जाता है कि आलाकमान के आदेश के बाद अचानक से मीटिंग को रद्द कर दिया गया. इस बीच अब रांची से ही प्रत्याशियों की घोषणा होगी, जिसे लेकर आलाकमान ने जिलाध्यक्ष से बातचीत की है. बुधवार को दिनभर जिला समिति की बैठक व प्रत्याशी के मुद्दे पर चर्चा होती रही.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।