कोल्हान के इन जिलों में थोड़ी देर में होगी वर्षा, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

IMD Weather Forecast: झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में थोड़ी देर में बारिश शुरू होगी. मौसम विभाग ने यह चेतावनी दी है. वर्षा के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

IMD Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड के कम से कम तीन जिलों में वर्षा की चेतावनी जारी की है. तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को सुबह-सुबह येलो अलर्ट जारी किया. कहा कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में अगले 2 से 3 घंटे में बादल गरजेंगे. बारिश होगी. वज्रपात भी होने की संभावना है. इसलिए इन जिलों के लोग सावधान एवं सतर्क रहें.

रांची में हुई जबरदस्त बारिश

इससे पहले राजधानी रांची में शुक्रवार की सुबह कुछ हिस्सों में जबरदस्त बारिश हुई. कांके में करीब 13 मिलीमीटर वर्षापात दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे में संताल परगना के कुछ हिस्सों में भी अच्छी बारिश हुई.

संताल परगना में 45 मिलीमीटर वर्षा

महारो, पंचेत व अन्य हिस्सों में अच्छी बारिश हुई. यहां करीब 45 मिलीमीटर वर्षा हुई. मौसम केंद्र ने बताया है कि 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान बारिश का अनुमान नहीं है.

बंगाल की खाड़ी में बन रहा डिप्रेशन

इसके बाद बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बन रहा है. इसका असर 23 अक्टूबर से झारखंड में पड़ सकता है. इसके असर से अगले 2-3 दिनों तक बारिश हो सकती है.

Also Read

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव, 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather: दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो डिप्रेशन, आज से बारिश के आसार

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >