East Singhbhum News : स्कूल परिसर में छात्रावास का निर्माण नहीं करने की मांग, मिला आश्वासन

गुड़ाबांदा : मिलनबिथी प्लस टू स्कूल में दो कमरों के भवन का उद्घाटन

गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा स्थित मिलन बिथी प्लस टू उवि ज्वालकांटा में नव निर्मित दो कमरे का शुक्रवार को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने उद्घाटन किया. विद्यालय परिसर में जेइपी से स्वीकृत 2.7 करोड़ की लागत से छात्रावास निर्माण स्थल का विधायक ने निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने प्रस्तावित छात्रावास निर्माण स्थल को बदलने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय परिसर में तीन मंजिला छात्रावास निर्माण से मैदान का आधा भाग चला जायेगा. इसी मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता होती है. भविष्य में नये क्लास रूम निर्माण के लिए जगह की कमी हो जायेगी. ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर के समीप नामोशोल सड़क के किनारे खाली सरकारी जमीन पर छात्रावास निर्माण कराने की मांग की. मुखिया कानाई लाल माहली ने विद्यालय परिसर के बाहर छात्रावास का निर्माण, अन्यथा रद्द करने की मांग की. विधायक ने जेइपी के कार्यपालक अभियंता से निर्माण स्थल बदलने के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया. विद्यालय में खुले में एमडीएम बनता देख विधायक ने मॉडल किचन निर्माण का निर्देश दिया. मौके सुखदेव राणा, सुराई टुडू, बुकाई सोरेन, दुलाराम मुर्मू, जगदीश भकत, कानाई लाल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >