घाटशिला. पानीपत से शुरू ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आरएसएस सदस्य व पूर्व सैनिक दीपक शर्मा की साइकिल यात्रा रविवार को घाटशिला पहुंची. आरएसएस सदस्यों, मारवाड़ी महिला समिति व के बुरु रिसॉर्ट प्रबंधन ने उनका स्वागत किया. शर्मा ने बताया कि वे 10 हजार किमी तय कर 15 राज्यों का भ्रमण कर रहे हैं. यात्रा का लक्ष्य सामाजिक जागरूकता है. दीपक शर्मा ने बताया कि वे अपनी साइकिल यात्रा के माध्यम से जल संरक्षण का संकल्प, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता मिशन, वोकल फॉर लोकल, प्राकृतिक व सामूहिक खेती को अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली, योग और खेल को जीवन में शामिल करने तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान (द्वारिकाधीश), महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु (रामेश्वरम), आंध्र, ओडिशा होते झारखंड पहुंचे. आगे प. बंगाल से उत्तराखंड के चार धाम की यात्रा करेंगे. स्वागत में भाजपा नेता लखन मार्डी, डॉ. चितरंजन महापात्र, धर्मेश चौहान, कृष्णा सोरेन आदि उपस्थित। यह अभियान राष्ट्र निर्माण का प्रेरणादायक कदम है.
East Singhbhum News : 10 हजार किमी साइकिल यात्रा पर निकले पूर्व सैनिक घाटशिला पहुंचे

East Singhbhum News : 10 हजार किमी साइकिल यात्रा पर निकले पूर्व सैनिक घाटशिला पहुंचे
Copied link
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व विकसित भारत का संदेश