डुमरिया. डुमरिया प्रखंड के बड़ाकांजिया गांव में रविवार को धाड़ दिशोम अदिवासी उतनाव गांवता की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें पोटका के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए. ��ौके पर विधायक ने कहा कि शिक्षा से ही समाज व राज्य सुदृढ़ होगा, जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक स्वस्थ समाज का निर्माण नहीं हो सकता. धाड़ दिशोम आदिवासी उतनाव गांवता के बैनर तले नौकरी पेशा लोगों द्वारा गरीब आदिवासी बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा, नवोदय, नेतरहाट, सैनिक स्कूल की तैयारी करायी जा रही है. यह सराहनीय है. शिक्षा का अधिकार सबको मिले. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भगत बास्के, जयपाल सिंह मुर्मू, मुखिया सरस्वती बास्के, सुरेश हेंब्रम, भगत हांसता, काजमान सिंह सरदार, तानो मार्डी उपस्थित थे.
East Singhbhum News : शिक्षा से ही समाज व राज्य सुदृढ़ होगा : संजीव

East Singhbhum News : शिक्षा से ही समाज व राज्य सुदृढ़ होगा : संजीव
Copied link
डुमरिया में धाड़ दिशोम उतनाव गांवता की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित