East Singhbhum News : पांच घंटे तक हंगामा और झड़प के बाद वनभूमि से हटा अतिक्रमण

चाकुलिया. मुख्य बाजार के पास वन भूमि पर जेसीबी चली

चाकुलिया.

चाकुलिया नया बाजार स्थित केएनजे हाई स्कूल के समीप वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए बुधवार को रेंजर दिग्विजय सिंह जेसीबी लेकर पहुंचे. लगभग 5 घंटे तक हंगामा के बाद बेंद पंचायत के मुखिया राधानाथ मुर्मू की मध्यस्थता में फैसला हुआ. वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. अतिक्रमण हटाने के दौरान हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. काफी देर तक अतिक्रमणकारी हटने को तैयार नहीं थे. कई बार विभाग ने जबरन तोड़ने की कार्रवाई की. इसी बीच बेंद पंचायत के मुखिया राधानाथ मुर्मू मौके पर पहुंचे. उन्होंने मध्यस्थता की. मामले की पूरी जानकारी वन विभाग एवं अंचल कार्यालय से हासिल की.

सेवानिवृत वन कर्मियों ने किया था अवैध कब्जा

ज्ञात हो कि वन भूमि पर वन विभाग से निर्मित एक आवास है, जिसमें सेवानिवृत्त वनरक्षी भुजूराम सिंह मुंडा रहते हैं. पास में झोपड़ी बनाकर सेवानिवृत्त वनरक्षी स्व कान्हू राम हांसदा का परिवार रहता है. रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि बार-बार नोटिस के बाद भी ये वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं कर रहे थे. इसके बाद अभियान चलाकर बुधवार को अतिक्रमण हटाया गया. इस स्थान पर वन विभाग मार्केट कॉम्प्लेक्स बनायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >