चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालियाम पंचायत स्थित तालडांगरा गांव में खेत में काम करने जा रहे 56 वर्षीय साधु चरण पातर को सांप ने डस लिया. साधुचरण ने बताया कि वह काम करने के लिए खेत में जा रहे थे. खेत की मेड़ पर सांप को चलते हुए देखा. सांप के गुजर जाने के बाद वह जैसे ही आगे बढ़ा. तभी पीछे से सांप ने आकर दाहिने पांव के नीचे काट दिया. इसके बाद परिजनों ने उन्हें चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां उन्हें एंटी स्नेक वेनम दिया गया.
चाकुलिया में खेत में काम करने जा रहे वृद्ध को सांप ने काटा

अस्पताल में इलाजरत साधु चरण पातर | Prabhat Khabar Network
Copied link
चाकुलिया के तालडांगरा गांव में खेत जा रहे 56 वर्षीय साधु चरण पातर को सांप ने डसा. स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी, स्थिति खतरे से बाहर.