पूर्वी सिंहभूम: छात्र आंदोलन को देखते हुए आज सुबह 10.30 बजे तक बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल

पूर्वी सिंहभूम जिले में छात्र आंदोलन के चलते सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आज सुबह 10:30 बजे तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Jharkhand Student Protest School closure : झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 10 अगस्त को सुबह 10.30 बजे तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने रविवार को जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्राचार्य/प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में पत्र जारी किया है. 

छात्र आंदोलन के चलते स्कूल बंद 

पत्र में कहा गया है कि छात्र आंदोलन के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. निर्देश के अनुसार 10 अगस्त को सुबह 10.30 बजे तक जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे. 

सभी सरकार-निजी स्कूलों पर लागू रहेगा आदेश 

जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी ने स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि निर्धारित अवधि के बाद विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन नहीं किया जाए. यह आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू होगा.

इसे भी पढ़ें: JPSC Student Protest: छात्र आंदोलन पर बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, CM की बातों पर करें भरोसा

इसे भी पढ़ें: छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- हमने चोरों को पकड़ ली है, छात्रों को मिलेगा न्याय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >