पटमदा. पटमदा प्रखंड के कुलटांड़ पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप अब प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक हाट लगेगी. इससे आसपास के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को सुविधा होगी. हाट लगाने को लेकर शनिवार को लच्छीपुर पंचायत के मुखिया कृष्णपदो सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए इस बाजार की शुरुआत की जाये. बैठक में जानकारी दी गयी कि इस साप्ताहिक हाट का उद्घाटन 27 फरवरी को गांव के मुखिया और ग्राम प्रधान द्वारा किया जायेगा. ग्राम प्रधान चंदन सिंह और सेवानिवृत्त शिक्षक शरत सिंह सरदार ने बताया कि लच्छीपुर पंचायत के चुड़दा, बांसगढ़, पोकलाबेड़ा, कुकड़ू और घोड़ाबांधा जैसे गांव के लोगों को अब अपनी दैनिक जरूरतों और खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. इस हाट में किसान अपनी उपज भी सीधे बेच सकेंगे. बैठक में रामनाथ सिंह, गिरिजा प्रसाद मिश्र, पंचानंद दास, चंदन सिंह, दल गोविंद सिंह, देवेंद्र कुंभकार, राजेश दास, मंटू चरण दत्त, सुधीर लाया, बहादुर लाल, जम्मू वाले बाबाजी, आदित्य महतो, काजल गोप, रखोहरि सिंह और शिवनाथ सिंह मौजूद थे.
East Singhbhum News : कुलटांड़ में 27 से हर शुक्रवार को लगेगी हाट

East Singhbhum News : कुलटांड़ में 27 से हर शुक्रवार को लगेगी हाट
Copied link
आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को मिलेगी सुविधा