7 मई से लापता युवक की लाश सुवर्णरेखा से बरामद, पांव बंधे थे, गले में चोट के निशान

Crime News Jharkhand: सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस, मुखिया प्रतिनिधि चैतन्य सिंह मुंडा व आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या में हत्या प्रतीत हो रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत जानकारी मिल पायेगी. जल्द बात सामने आयेगी.

Crime News Jharkhand| पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बनाबूढ़ा में सुवर्णरेखा नदी के बासुआ घाट से शुक्रवार को एक युवक की लाश बरामद हुई. युवक की पहचान बनकटा गांव निवासी सुमन सिंह के बड़े पुत्र राजू सिंह (24) के रूप में हुई. युवक के पांव में रस्सी बंधी थी. वहीं, गले में चोट का निशान था. हत्या के बाद शव को नदी में फेंकने की आशंका है. सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस, मुखिया प्रतिनिधि चैतन्य सिंह मुंडा व आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या में हत्या प्रतीत हो रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत जानकारी मिल पायेगी. जल्द बात सामने आयेगी.

7 मई की शाम घर से निकला था राजू

राजू सिंह 7 मई 2025 की शाम घर में मोबाइल छोड़कर निकला था. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की. शुक्रवार को नदी में शव मिला.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

पिता सुमन सिंह की लिखित शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है. शिकायत में बताया गया कि दो दिनों से बेटा लापता था. शुक्रवार को शव मिला. उसके पैर रस्सी से बंधे थे. गले में निशान था. बेटे का हत्या की गयी है.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 9 मई को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

Ranchi News: बूटी मोड़ की इस दुकान में बन रही लड़ाकू सेना की वर्दी, जांच शुरू

झारखंड में बनेगा एक और एयरपोर्ट, विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 राज्यों को होगा फायदा

Tiranga Yatra in Ranchi: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सम्मान में कांग्रेस ने रांची में निकाली तिरंगा यात्रा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >