East Singbhum News : 10 दिनों में ठेका मजदूरों को मिलेगा काम, प्रबंधन ने दिया आश्वासन

झारखंड ठेका मजदूर यूनियन ने आंदोलन समाप्त किया

नरवा. झारखंड ठेका मजदूर यूनियन ने 15 दिन पूर्व यूसिल के वरीय पदाधिकारी डी हांसदा को ठेका वर्क टेंडर की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था. ज्ञापन में 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था. इसे लेकर ठेका मजदूर आंदोलनरत थे. सोमवार की देर शाम यूसिल के वरीय पदाधिकारी डी हांसदा एवं अपर प्रबंधक कार्मिक एस हेंब्रम ने आंदोलनरत मजदूरों के बीच गेट पर आकर यूनियन को लिखित पत्र दिया. लिखित पत्र में 10 दिनों के अंदर सभी बैठे ठेका मजदूरों को काम पर बुलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद ठेका मजदूरों ने आंदोलन स्थगित कर दिया. यह जानकारी झारखंड ठेका मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने दी है. उन्होंने कहा कि यूसिल नरवा पहाड़ माइंस के अंतर्गत विभिन्न ठेका कार्य इकाइयों में कार्यरत 40 विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों के 70 मजदूरों को कार्य में वापस बुलाए जाने को लेकर ठेका मजदूर यूनियन के नेतृत्व में आंदोलन सफल रहा. यूसिल प्रबंधन ने देर ही सही, पर काम पर बुलाने का आश्वासन दिया है. आंदोलन में यूनियन के अध्यक्ष सुधीर सोरेन, महासचिव विद्यासागर दास, उपाध्यक्ष बलिया मुर्मू, कोषाध्यक्ष विशु बास्के, लव किशोर मार्डी, सुनील हांसदा, बापी नामता, दुखु मुर्मू सहित काफी संख्या में मजदूर शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >