जेएमए स्टोर : पूर्व इंचार्ज के खिलाफ 14 लाख गबन का शिकायतवाद दर्ज

धनबाद जीटी रोड निवासी एन प्रसन्ना कुमार के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज

जमशेदपुर. टाटा मोटर्स की अधिकृत एजेंसी जेएमए स्टोर के अधिकारी देवाशीष घोष ने सीजेएम की कोर्ट में कंपनी के पूर्व इंचार्ज धनबाद जीटी रोड निवासी एन प्रसन्ना कुमार के खिलाफ 14 लाख रुपये गबन का शिकायतवाद दर्ज करायी है. शिकायतवाद के माध्यम से देवाशीष घोष ने बताया है कि एन प्रसन्ना कुमार कंपनी में पिछले 29 वर्षों से कार्यरत हैं. कंपनी द्वारा कराये गये ऑडिट में इनके द्वारा 14 लाख रुपये गबन की बात सामने आयी. इसके बाद उन्होंने रुपये लौटाने का भरोसा दिया. इसके लिए एक एग्रीमेंट भी बना. वहीं एन प्रसन्ना ने चेक दिया, लेकिन चेक बाउंस हो गया. एन प्रसन्ना के खिलाफ धनबाद के गोविंदपुर थाना में भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >