गालूडीह. घाटशिला अनुमंडल में बच्चा चोरी की अफवाहों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. गुरुवार रात बड़ाकुर्शी गांव में पांच संदिग्धों के घुसने की खबर से तनाव फैल गया. ग्रामीण हाथ में लाठी, डंडा और पारंपरिक हथियार लेकर निकल पड़े. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर संदिग्ध भागने में सफल रहे. इधर, बाघुड़िया पंचायत के भूतियाकोचा में लगातार दो दिनों से रात के समय आसमान में ड्रोन जैसी वस्तु उड़ती देखी गयी है. ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने मैदान में काले रंग की गाड़ी देखी, जिसमें मुंह बांधे हुए 5-6 लोग सवार थे. ग्रामीणों के पहुंचते ही गाड़ी की लाइट बंद कर फरार हो गये. इन घटनाओं के बाद ग्रामीण रात-रात भर पहरा दे रहे हैं.
East Singhbhum News : बड़ाकुर्शी में पांच संदिग्ध दिखे, ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर खदेड़ा
भूतियाकोचा में ड्रोन देखने की अफवाह, कार में 5-6 लोगों होने की चर्चा

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG