बीओआइ का छह दिनों से लिंक फेल, ग्राहक परेशान

बैंक का लिंक फेल रहने से दूरदराज के ग्राहक बिना पैसा निकाले लौट रहे हैं, इससे समय के साथ आर्थिक परेशानी होती है.

गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा प्रखंड के ज्वालकाटा स्थित बैंक ऑफ इंडिया का लिंक छह दिनों से फेल है. इससे ग्राहक परेशान हैं. प्रखंड के लोग रोज 15 किमी दूर से पैसा निकासी करने बैंक आते हैं और निराश होकर लौटते हैं. लिंक फेल रहने से हररोज लोग परेशान हो रहे हैं. खासकर स्कूली बच्चे और पेंशनधारी लोगों को अधिक परेशानी हो रही है. लिंक फेल का कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोग नहीं समझ पाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >