East Singhbhum News : जादूगोड़ा में हाइवा व कार में भिड़ंत, तीन गंभीर

इस ठोकर से कार चालक समाप्त पालित को सिर एवं हाथ में गंभीर चोट लगी, जबकि उनके बड़े भाई जयदेव पालित एवं स्टाफ देवाशीष कैवर्त को चोट लगने से जख्मी हुए हैं.

पोटका. पोटका थाना के रंकिणी मंदिर जादूगोड़ा के समीप बीरीगोड़ा में हाइवा एवं कार में भिड़ंत होने से कार सवार तीन लोग घायल हो गये. इसमें एक की हालत अधिक गंभीर है. घटना मंगलवार दोपहर की है. जानकारी के अनुसार हल्दीपोखर निवासी समाप्त पालित, जयदेव पालित एवं देवाशीष कैवर्त कार से जादूगोड़ा से घर लौट रहे थे. इस दौरान घटना स्थल पर हाता की ओर से जादूगोड़ा तरफ जा रहे हाइवा ने कार में ठोकर मार दिया. इस ठोकर से कार चालक समाप्त पालित को सिर एवं हाथ में गंभीर चोट लगी, जबकि उनके बड़े भाई जयदेव पालित एवं स्टाफ देवाशीष कैवर्त को चोट लगने से जख्मी हुए हैं. गंभीर रूप से घायल समाप्त पालित को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि जयदेव व देवाशीष का यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा में इलाज किया गया. पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा.

पटमदा में दो बाइक में भिड़ंत, तीन लोग गंभीर

पटमदा. बोड़ाम थाना के डिमना अलकतरा कंपनी के पास मंगलवार शाम में दो बाइक में सीधी भिड़ंत हो गयी. इसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में भोला राम कुशवाहा, मनोज गोराई मिर्जाडीह व सोनू दास डिमना बस्ती के रहने वाले हैं. पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी को चिकित्सा के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. लोगों का कहना है कि सोनू दास शराब के नशे में धुत था. नशे के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से जा टकरायी. इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

इस ठोकर से कार चालक समाप्त पालित को सिर एवं हाथ में गंभीर चोट लगी, जबकि उनके बड़े भाई जयदेव पालित एवं स्टाफ देवाशीष कैवर्त को चोट लगने से जख्मी हुए हैं.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >