East Singhbhum News : ब्रेकर पर उछली बाइक, धालभूमगढ़ के युवक की मौत

घायल युवक को गंभीर हालत में झाड़ग्राम रेफर किया गया

गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक होनहार युवक की जान चली गयी. उसका साथी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. हादसा गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के भालकी गांव के समीप भुल्लुडीह फुटबॉल मैदान के पास हुआ. मृतक की शिनाख्त बिट्टू कुमार (22 वर्ष) धालभूमगढ़ के बोस कॉलोनी निवासी के रूप में हुई. वहीं, घायल त्रिलोक कुमार महतो (40 वर्ष) धालभूमगढ़ की बोस कॉलोनी निवासी है. वर्तमान में दिल्ली में एक प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर धालभूमगढ़ की ओर जा रहे थे. भालकी गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा. बाइक जोरदार तरीके से उछलकर सड़क पर पलट गयी. दोनों युवक बाइक से छिटककर काफी दूर जा गिरे, जिससे उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयीं. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद 22 वर्षीय बिट्टू कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं, सॉफ्टवेयर इंजीनियर त्रिलोक कुमार महतो की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम (पश्चिम बंगाल) रेफर कर दिया है. हादसे की खबर से धालभूमगढ़ बोस कॉलोनी क्षेत्र में मातम पसर गया. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर बने खतरनाक स्पीड ब्रेकर पर संकेतक नहीं होने को लेकर रोष व्यक्त किया है.

सेवा ही धर्म संस्था ने पेश की मानवता की मिसाल :

धालभूमगढ़ की सक्रिय सामाजिक संस्था सेवा ही धर्म के सदस्य सूचना मिलते ही पहुंचे. संस्था के सदस्य नौशाद अहमद, गुलशन शर्मा, उत्तम सुराल, अनुराग चौबे, राकेश मन्ना और अफसर अली ने निजी वाहन की मदद से दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >