घाटशिला. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जनमन आवास योजना घाटशिला की भादुआ पंचायत अंतर्गत तेतलाकोचा सबर बस्ती में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि बिचौलियों ने आवास निर्माण का जिम्मा लेने के बाद सरकारी राशि डकार ली. काम को प्लिंथ लेवल पर अधूरा छोड़कर गायब हो गये. लाभार्थी गुरुवारी सबर (पति : कुनू सबर) ने बताया कि आवास की पहली किस्त में 30 हजार रुपये मिले. उन्होंने भास्कर भकत को दिये थे. उसने केवल प्लिंथ तक काम कराया. दूसरी किस्त के 50 हजार रुपये भी ले लिये. उक्त युवक ने बैंक पासबुक भी अपने पास रख ली. अब काम बंद कर संपर्क तोड़ दिया है. इसी तरह की आपबीती दुखिया सबर और मंगल सबर ने सुनायी.
East Singhbhum News : बिचौलियों ने ठग ली जनमन आवास की राशि, अधर में लटका निर्माण

East Singhbhum News : बिचौलियों ने ठग ली जनमन आवास की राशि, अधर में लटका निर्माण
Copied link
तेतलाकोचा में सबर जनजाति के भोलेपन का फायदा उठा रहे बिचौलिये