East Singhbhum News : माताजी आश्रम की परंपरा और सेवा कार्यों को अतिथियों ने सराहा

आश्रम का 88वां वार्षिक उत्सव पर चार दिनों तक होंगे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम

पोटका. जुड़ी पंचायत के हाता स्थित माताजी आश्रम में रविवार से चार दिवसीय भगवान रामकृष्ण देव की 191वीं जयंती सह आश्रम का 88वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना से हुआ. दोपहर में पोटका विधायक संजीव सरदार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने कहा कि माताजी आश्रम क्षेत्र का प्रमुख केंद्र है, जो धार्मिक आयोजनों से समाज को जागरूक करता है. उन्होंने आश्रम के विकास और जनसेवा के कार्यों में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व सीएस डॉ. एके लाल, समाजसेवी सह श्रीलेदर्स के निदेशक शेखर दे, उदय महाराज, महादेव महाराज, रवीन महाराज और पूर्व जिप सदस्य करुणामय मंडल उपस्थित थे. अतिथियों ने आश्रम की गौरवशाली परंपरा और सेवा कार्यों की सराहना की.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

इस अवसर पर विभिन्न संगठनों और स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम का संचालन राजकुमार साहू और आनंद साहू ने किया, जबकि स्वागत भाषण सुनील कुमार दे ने दिया. उत्सव के दौरान रघु नंदन बनर्जी, हीरालाल दे, शंकर चंद्र गोप, कृष्ण पद मंडल, संजय साव, तरुण दे, संजीव सह, महेश बियानी, रामकृष्ण सरदार, नारायण चटर्जी, चीनू मां, कविता भट्टाचार्जी, वंदना मंडल और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. सभी ने सामूहिक रूप से आश्रम की सुख-समृद्धि की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >