युवती से छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे मुड़ाकाटी के युवक, पुलिस ने लौटाया

पुलिस ने युवती का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन लाने को कहा घाटशिला : घाटशिला के मुड़ाकाटी में एकांत में बैठे युवक-युवती का बड़ाजुड़ी के चार युवकों द्वारा वीडियो बनाने के मामले में मंगलवार की रात मुड़ाकाटी के युवक छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे. थाने में युवती के नहींपहुंचने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की. युवती […]

पुलिस ने युवती का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन लाने को कहा

घाटशिला : घाटशिला के मुड़ाकाटी में एकांत में बैठे युवक-युवती का बड़ाजुड़ी के चार युवकों द्वारा वीडियो बनाने के मामले में मंगलवार की रात मुड़ाकाटी के युवक छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे. थाने में युवती के नहींपहुंचने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की.

युवती का लिखित आवेदन लेकर आने को कहा. पुलिस ने युवक को कहा कि आवेदन में उनके साथ हुई बातों को जोड़ सकते हैं. आवेदन में युवती के साथ वह भी हस्ताक्षर कर दें. युवक के साथ मुड़ाकाटी के लगभग 20 से 25 युवक साथ थे. युवक थाना से वापस लौट गये.

एसडीपीओ पहुंचे थाना, दिये निर्देश

थाना में 20-25 युवकों की आने की सूचना पर एसडीपीओ रणवीर कुमार सिंह रात में थानापहुंचे. थाना प्रभारी के कक्ष में प्रभारी थाना प्रभारी प्रभात कुमार से जानकारी ली. उन्होंने प्रभारी थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. एसडीपीओ के थाना से लौटने के बाद प्रभारी थाना प्रभारी ने मुड़ाकाटी के युवकों से बात की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >