सामुदायिक भवन में शिफ्ट हुआ कालापाथर मवि.

घाटशिला :प्रभात खबर ने 23 जुलाई के अंक में ‘पेड़ के नीचे चलती हैं केजी से छठी तक की कक्षाएं’ शीर्षक से समाचार छपने के बाद शिक्षा विभाग की नींद खुली. इसके बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभाग ने कालापाथर में राज्यसभा सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन में स्कूल को स्थानांतरित कर दिया. स्कूल […]

घाटशिला :प्रभात खबर ने 23 जुलाई के अंक में ‘पेड़ के नीचे चलती हैं केजी से छठी तक की कक्षाएं’ शीर्षक से समाचार छपने के बाद शिक्षा विभाग की नींद खुली. इसके बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभाग ने कालापाथर में राज्यसभा सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन में स्कूल को स्थानांतरित कर दिया.
स्कूल अब सामुदायिक भवन में संचालित हो रही है. कालापाथर के युवाओं ने सामुदायिक भवन के एक रूम को तत्काल स्कूल की कक्षाएं संचालित करने के लिए खोल दिया है. एक कमरे में केजी से पांचवीं तक के बच्चों को शिक्षा दी जा रही है. कुछ बच्चे स्कूल भवन के बरामदे में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. कक्षा 6 से 8 वीं तक की कक्षाएं सामुदायिक भवन के बरामदे में संचालित हो रही हैं. स्कूल के तीन भवन जर्जर, कक्षा संचालन पर ही रोक.
गौरतलब हो कि कालापाथर स्कूल के तीन भवन जर्जर होने के कारण बीइइओ केशव प्रसाद के निर्देश पर कक्षाएं संचालित करने पर रोक लगायी गयी थी. इसके बाद शिक्षकों ने पेड़ के नीचे बच्चों को पढ़ाना शुरू किया था. अब बच्चों को पेड़ के नीचे पढ़ने से मुक्ति मिल गयी है. प्रधानाध्यापिका अंजीता लकड़ा ने बताया कि काड़ाडूबा के पंचायत प्रतिनिधियों और कालापाथर सामुदायिक भवन की देखरेख करने वालों के सहयोग से सामुदायिक भवन की चाबी स्कूल को सुपुर्द की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >