पांच घंटे डॉक्टर का इंतजार कर वापस लौट गये मरीज

झाटीझरना पीएचसी : नहीं आया कोई डॉक्टर, मरीजों ने किया हंगामा मुखिया ने चिकित्सा प्रभारी से फोन कर पूछा तो जवाब मिला चिकित्सक वहां के लिए निकले हैं मुखिया ने कहा कि दोपहर एक बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे चिकित्सक, मरीज रहे परेशान गालूडीह : घाटशिला बीहड़ क्षेत्र स्थित झाटीझरना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार […]

झाटीझरना पीएचसी : नहीं आया कोई डॉक्टर, मरीजों ने किया हंगामा

मुखिया ने चिकित्सा प्रभारी से फोन कर पूछा तो जवाब मिला चिकित्सक वहां के लिए निकले हैं
मुखिया ने कहा कि दोपहर एक बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे चिकित्सक, मरीज रहे परेशान
गालूडीह : घाटशिला बीहड़ क्षेत्र स्थित झाटीझरना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को कोई चिकित्सक नहीं था. जबकि मरीज सुबह आठ बजे से ही पीएचसी पहुंच गये थे. चिकित्सक के इंतजार में दोपहर एक बजे तक मरीज बैठे रहे. इसके बाद भी जब चिकित्सक नहीं आये, तो मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया.
सूचना पाकर मुखिया सुकुमार सिंह पहुंचे और मरीजों से जानकारी ली. मरीज पीएचसी के बाहर पेड़ के नीच तो कई अस्पताल के फर्श पर लेट मिले. मुखिया ने घाटशिला के चिकित्सक प्रभारी डॉ शंकर टुडू से दूरभाष पर बात की और मामले की जानकारी दी. इस पर प्रभारी ने बताया कि घाटशिला से चिकित्सक झाटीझरना के लिए निकल गये हैं. मुखिया ने कहा कि यहां दोपहर तक कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा है. मुखिया ने बताया गुरुवार को यहां डॉ बीबी टोपनो की ड्यूटी थी, लेकिन वे नहीं आयी. मरीज दिन भर इंतजार के बाद बिना इलाज के लौट गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >