केंदोपोशी में अच्छी बारिश के लिए हुई पहाड़ पूजा

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की काड़ाडूबा पंचायत के केंदोपोशी में शुक्रवार को पहाड़ पूजा कमेटी ने पहाड़ पूजा की गयी. अपने इस्ट देवता की पूजा कर अच्छी वर्षा की प्रार्थना की. दामपाड़ा के तरफ परगना मंगल चंद्र टुडू ने बताया कि इस्ट देवता की पूजा कर प्रार्थना करते हैं. इस्ट देवता मरांग बुरू की पूजा […]

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की काड़ाडूबा पंचायत के केंदोपोशी में शुक्रवार को पहाड़ पूजा कमेटी ने पहाड़ पूजा की गयी. अपने इस्ट देवता की पूजा कर अच्छी वर्षा की प्रार्थना की. दामपाड़ा के तरफ परगना मंगल चंद्र टुडू ने बताया कि इस्ट देवता की पूजा कर प्रार्थना करते हैं. इस्ट देवता मरांग बुरू की पूजा कर मांग करते हैं कि अच्छी वर्षा हो.

इस मौके पर पुजारी रथो कालिंदी, काला टुडू ने पूजा की. पूजा के बाद रात में पाता नृत्य का आयोजन हुआ. इस मौके पर पहाड़ पूजा आयोजनकमेटी के ग्राम प्रधान बैजू टुडू, नरसिंह टुडू, नारायण चंद्र मार्डी, डोमन मुर्मू, छोटे मार्डी, सुनील मार्डी, सालखान मार्डी, सुंदर मार्डी, सुनील टुडू, रामजीत टुडू, कार्तिक सिंह ने अहम भूमिका अदा की. पहाड़ पूजा मेंआसपास के पुरुष और महिलाओं की भीड़ उमड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >