उज्ज्वला योजना :लापरवाह गैस संचालक को सीओ ने फटकारा

लाभुकों को बुलाकर दुकान बंद रखने का मामला धालभूमगढ़ : अंचलाधिकारी सह प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति सिन्हा ने मंगलवार को धालभूगमढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एटिक भवन में उज्ज्वला योजना को लेकर बैठक की. इसमें जिला पार्षद आरती सामद, प्रमुख यतींद्र नाथ सिंह, उप प्रमुख सपन महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष सुनील नाथ, उपाध्यक्ष बासुदेव सिंह […]

लाभुकों को बुलाकर दुकान बंद रखने का मामला

धालभूमगढ़ : अंचलाधिकारी सह प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति सिन्हा ने मंगलवार को धालभूगमढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एटिक भवन में उज्ज्वला योजना को लेकर बैठक की. इसमें जिला पार्षद आरती सामद, प्रमुख यतींद्र नाथ सिंह, उप प्रमुख सपन महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष सुनील नाथ, उपाध्यक्ष बासुदेव सिंह सहित गैस एजेंसी के संचालक, मुखिया और जन वितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित थे. कोकपाड़ा स्थित इंडेन गैस एजेंसी के संचालक गंगाधर नायक को लापरवाही के लिए अंचलाधिकारी ने फटकार लगायी.
रविवार को एजेंसी ने बहरागोड़ा से कई लाभुकों को गैस वितरण के लिए बुलाया गया था. वहीं संचालक दुकान बंद कर कहीं चला गया था. इसके कारण लाभुकों ने जमकर हंगामा मचाया.
अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने पहुंच कर मामले को शांत कराया. अंचलाधिकारी ने कहा कि उज्ज्वला योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे. लाभुकों को गैस वितरण की सूचना अंचलाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि को देंगे. उनके समक्ष गैस का वितरण करेंगे. बैठक में एचपी गोयल गैस एजेंसी के आनंद अग्रवाल, इंडेन गैस एजेंसी के गंगाधर नायक, मुखिया आरसु मनी टुडू, अश्विनी सीट, टेक चंद मित्तल, रविंद्र नाथ साहू के अलावे कई दुकानदार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >