खेत चरने पर बैल मालिक को 1000 व बकरी मालिक को 500 लगेगा जुर्माना

महुलिया: किसान कमेटी गठित, युधिष्ठिर सिंह बने अध्यक्ष गालूडीह : खरीफ मौसम में धान की खेती मवेशियों के कारण बर्बाद न हो, इसे लेकर महुलिया काली मंदिर के पास महुलिया के ग्राम प्रधान युधिष्टिर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को किसानों की ग्रामसभा हुई. इसमें घाटशिला के उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल और महुलिया पंचायत के […]

महुलिया: किसान कमेटी गठित, युधिष्ठिर सिंह बने अध्यक्ष

गालूडीह : खरीफ मौसम में धान की खेती मवेशियों के कारण बर्बाद न हो, इसे लेकर महुलिया काली मंदिर के पास महुलिया के ग्राम प्रधान युधिष्टिर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को किसानों की ग्रामसभा हुई. इसमें घाटशिला के उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल और महुलिया पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह, वार्ड मेंबर रूंपा साधनदार व अनेक ग्रामीण और किसान उपस्थित थे.

सर्वसम्मति से महुलिया किसान कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में सात सदस्य शामिल किए. 11 सदस्यों की एक कार्यकारिणी कमेटी बनायी गयी. आम सहमति बनाकर निर्णय लिया गया कि अगर किसी किसान का खेत बैल चरता है, तो बैल मालिक से 1000 और बकरी खेत चरता है तो बकरी मालिक से 500 रुपये जुर्माना लिया जायेगा. जुर्माना की राशि किसान की शिकायत पर कमेटी वसूलेगी.

ग्राम सभा में सर्वसम्मति से महुलिया किसान कमेटी के अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह चुने गये. जबकि उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, कृतिवास गोराई, सचिव श्रवण अग्रवाल, सह सचिव दीनबंधु साधनदार, कोषाध्यक्ष सनातन सिंह, सह कोषाध्यक्ष गणेश साधनदार चुने गये. चयनित अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा नहीं करने से पशुपालक मनमानी करेंगे. खेती के समय पशुपालन अपने मवेशी को बांध कर रखे या चरवाहा के जिम्मे दे. खुले छोड़ देने से किसानों को काफी नुकसान होता है. अध्यक्ष ने कहा कि किसान कमेटी द्वारा लिए गये निर्णय की जानकारी डुगडुगी बजाकर ग्रामीणों को में दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >