नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी वृद्ध गया जेल

चाईबासा : मंझारी थानांतर्गत टोंटो गांव में नाबालिग लड़की को डराकर दुष्कर्म का आरोपी उपेंद्र पान (63) को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. वहीं पीड़िता को बयान के लिए न्यायालय में पेश किया. पीड़िता के बयान पर 4 जून 2019 को मंझारी थाने में मामला दर्ज हुआ था. पीड़िता पांच माह की गर्भवती […]

चाईबासा : मंझारी थानांतर्गत टोंटो गांव में नाबालिग लड़की को डराकर दुष्कर्म का आरोपी उपेंद्र पान (63) को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. वहीं पीड़िता को बयान के लिए न्यायालय में पेश किया. पीड़िता के बयान पर 4 जून 2019 को मंझारी थाने में मामला दर्ज हुआ था. पीड़िता पांच माह की गर्भवती है.

पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2018 को एक दिन वह घर में सो रही थी. आरोपी उपेंद्र पान घर में घुस गया. उसने अंदर से दरवाजा बंद कर डरा धमका कर दुष्कर्म किया. किसी को नहीं बताने की धमकी दी. पीड़िता ने डर से किसी को नहीं बताया. वह गर्भवती हो गयी, तो निजी चिकित्सक से जांच करायी. तब पीड़िता ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी. इसके बाद माता-पिता के साथ थाने पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >