विस चुनाव में महागठबंधन पर फैसला आलाकमान करेगा

घाटशिला : राज्य में विधानसभा चुनाव महागठबंधन मिलकर लड़ेगा या नहीं, यह कांग्रेस आलाकमान को तय करना है. लोकसभा चुनाव के नतीजे से साफ हो गया है कि झारखंड के शहरी क्षेत्र में कांग्रेस के वोटर हैं. लोगों ने झामुमो को वोट नहीं देकर भाजपा को वोट दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में झामुमो का कुछ […]

घाटशिला : राज्य में विधानसभा चुनाव महागठबंधन मिलकर लड़ेगा या नहीं, यह कांग्रेस आलाकमान को तय करना है. लोकसभा चुनाव के नतीजे से साफ हो गया है कि झारखंड के शहरी क्षेत्र में कांग्रेस के वोटर हैं. लोगों ने झामुमो को वोट नहीं देकर भाजपा को वोट दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में झामुमो का कुछ हद तक पकड़ है, लेकिन जिस तरह से वोट मिलना चाहिए था. वह नहीं मिल पाया.
चाहे वह झामुमो का प्रत्याशी हो या कांग्रेस का प्रत्याशी हो. उक्त बातें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु ने कहीं. वे गुरुवार को घाटशिला के फूलडुंगरी चौक पर बातचीत में बोल रहे थे.
कांग्रेस व झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का साथ नहीं दिया : उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को झामुमो के समर्थक और मतदाताओं ने पूर्ण रूप से समर्थन नहीं किया. वहीं जहां झामुमो का प्रत्याशी मैदान में था, वहां कांग्रेसी कार्यकर्ता और मतदाताओं ने झामुमो प्रत्याशी को समर्थन नहीं किया.
झारखंड में भाजपा की जीत के कई कारण हैं. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल भाजपा की आड़ में काम करते हैं. सभी बिंदुओं पर कांग्रेस के बीच चर्चा चल रही है. आने वाले दिनों में क्या होगा, कहना मुश्किल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >