=एक्सपायर्ड पोषाहार के वितरण पर आंगनबाड़ी केंद्र में हंगामा

पंसस ने सहायिका को लगायी फटकार ग्रामीणों ने कहा- समय पर नहीं खुलता है आंगनबाड़ी केंद्र सहायिका ने कहा- अत्याधिक गर्मी की वजह से प्रतिदिन नहीं खुल रहा केंद्र चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चौठिया आंगनबाड़ी केंद्र में एक्सपायर्ड पोषाहार वितरित किये जाने पर गुरुवार को लाभुकों ने जमकर हंगामा किया. लाभुकों को दिये जा […]

पंसस ने सहायिका को लगायी फटकार

ग्रामीणों ने कहा- समय पर नहीं खुलता है आंगनबाड़ी केंद्र

सहायिका ने कहा- अत्याधिक गर्मी की वजह से प्रतिदिन नहीं खुल रहा केंद्र

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चौठिया आंगनबाड़ी केंद्र में एक्सपायर्ड पोषाहार वितरित किये जाने पर गुरुवार को लाभुकों ने जमकर हंगामा किया. लाभुकों को दिये जा रहे पोषाहार की एक्सपायरी डेट 31 मई थी, जिसका वितरण छह जून को किया जा रहा था. आंगनबाड़ी केंद्र में हंगामे की खबर पाकर पंचायत समिति सदस्य ललिता हांसदा मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने लाभुकों की समस्याएं सुनीं और एक्सपायर्ड पोषाहार बांटने को लेकर सहायिका को फटकार लगायी.

इसके बाद लाभुकों ने एक्सपायर्ड पोषाहार आंगनबाड़ी केंद्र में वापस लौटायी. लाभुकों ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र समय पर नहीं खुलती है. इस कारण बच्चों को आंगनबाड़ी का सही लाभ नहीं मिल पाता है. इस बारे में पूछे जाने पर सहायिका ने बताया कि अत्याधिक गर्मी के कारण कुछ दिनों से आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन नहीं खुल रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र में बच्चों की संख्या कम रहने के कारण केंद्र प्रतिदिन नहीं खुल पाती है.

एक्सपायर्ड पोषाहार वितरित करने के मामले में सहायिका ने बताया कि उन्होंने पोषाहार में अंकित तिथि की ओर ध्यान नहीं दिया था, इसीलिए ऐसी गलती हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >