सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल, एक गंभीर

मनोहरपुर : मनोहरपुर- किरीबुरु सड़क मार्ग पर छोटानागरा थानांतर्गत सेलाई के समीप बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये. जिसमें वाहन चला रहे युवक को गंभीर चोट लगी है. जानकारी के मुताबिक तीनों युवक किरीबुरु से बिसरा जाने के लिए बाइक (ओडी 14/9782) से मनोहरपुर की ओर आ रहे थे. इसी […]

मनोहरपुर : मनोहरपुर- किरीबुरु सड़क मार्ग पर छोटानागरा थानांतर्गत सेलाई के समीप बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये. जिसमें वाहन चला रहे युवक को गंभीर चोट लगी है. जानकारी के मुताबिक तीनों युवक किरीबुरु से बिसरा जाने के लिए बाइक (ओडी 14/9782) से मनोहरपुर की ओर आ रहे थे. इसी क्रम में सेलाई के समीप बाइक के अनियंत्रित हो जाने से सभी गिर गए. बाइक चालक राउरकेला देवगांव निवासी रोहित शर्मा के सिर और आंख में गंभीर चोट लगी है. साथ ही संजय व अन्य युवक भी घायल हुए है. मनोहरपुर सीएचसी में घायल युवकों का इलाज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >