पीएम मोदी की जनसभा के लिए घाटशिला में 125 दंडाधिकारी तैनात, पानी बोतल ले जाने पर भी रोक

पीएम मोदी झारखंड के घाटशिला आ रहे हैं. सुरक्षा के मद्देनजर 125 दंडाधिकारी और 2500 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है. पानी बोतल ले जाने पर भी रोक है.

PM Modi in Ghatshila: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घाटशिला के मऊभंडार में हो रही जनसभा के लिए सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की गई है कि परिंदा भी पर न मार सके. 125 दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं. 2500 जवानों की तैनाती की गई है. पीएम मोदी की जनसभा में पानी का बोतल ले जाने पर भी प्रतिबंध है. जांच के बाद ही कोई भी व्यक्ति सभा स्थल तक जा सकेगा.

पीएम मोदी की जनसभा में हर जोन पर रहेगी पुलिस की नजर

डीआईजी और आईजी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में आने वाले लोगों को आदर के साथ बैठायेंगे. हर जोन के पदाधिकारी इस बात को गंभीरता से लेंगे, ताकि किसी को दिक्कत नहीं हो. जो भी पीएम मोदी की चुनावी सभा में आएंगे, उनकी पूरी तरह से जांच-पड़ताल होगी. उसके बाद ही उन्हें सभास्थल तक आने दिया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो.

पानी बोतल समेत अन्य सामान ले जाने पर रोक

पुलिस ने कहा है कि चुनावी सभा में कोई भी व्यक्ति अपने साथ पानी बोतल नहीं ले जा पाएगा. इसके अलावा अन्य सामान ले जाने पर भी रोक रहेगी. हर जोन में टेस्टिंग मशीन लगी है, जहां लोगों की जांच होगी. संदिग्ध सामान मिलने पर उस व्यक्ति को सभास्थल तक नहीं जाने दिया जायेगा. इसके लिए दंडाधिकारी और पुलिस के जवानों को चौकन्ना रहने के लिए कहा गया है.

घाटशिला रेलवे स्टेशन पर तैनात किए गए सुरक्षा बल के जवान

बता दें कि मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, क्योंकि घाटशिला कभी घोर नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्र रहा है. पीएम मोदी की रैली के मद्देनजर शनिवार देर शाम से ही सभी जगहों पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी. घाटशिला रेलवे स्टेशन से लेकर जगह-जगह जवान तैनात हैं.

हाईवे पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कई जगह की गई बैरिकेडिंग

हाईवे फूलपाल से लेकर सुरदा तक जवानों की तैनाती की गयी है. कई जगहों पर बेरिकेडिंग की गयी है. सभा में शामिल होने के लिए आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सभा स्थल से काफी दूर की गई है. दाहीगोड़ा सर्कस मैदान, चुनूडीह मैदान, कारखाना गेट के पीछे ही वाहनों को रोक दिया जायेगा.

पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा के विभिन्न विंग के नेता और कार्यकर्ता कई दिनों से प्रचार कर रहे हैं. निमंत्रण पत्र बांट रहे हैं. सभा में बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशदेपुर पूर्वी और पश्चिमी विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे.

पीएम मोदी की जनसभा को लेकर दो अस्पताल तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर आपातकालीन चिकित्सा के लिए दो अस्पताल तैयार रखे गए हैं. जमशेदपुर के टीएमएच में 4 बेड तैयार रखने के लिए कहा गया है. उसके लिए चार डॉक्टरों को नियुक्त किया गया है. तत्काल इलाज के लिए मऊभंडार घाटशिला स्थित वर्क हॉस्पिटल एचसीएल को तैयार किया गया है. इसमें 3 डॉक्टरों की नियुक्ति सिविल सर्जन ने की है. यहां डॉ एलेन अभिजीत कुजूर (ऑर्थोपेडिक), डॉ निमेश (जरनल सर्जन, सदर अस्पताल) व डॉ अभिजीत कुमार शर्मा (एनेस्थिसिया, एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर) शामिल हैं. वर्क हॉस्पिटल एचसीएल के भी 4 डॉक्टरों की तैनाती की गई है.

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी के आने से पहले झारखंड में एंटी नक्सल ऑपरेशन, घाटशिला में ऐसी होगी सुरक्षा व्यवस्था

PM Modi in Jharkhand: घाटशिला में पीएम मोदी की सभा कल, एसपीजी ने संभाली सुरक्षा, 7 आइपीएस, 2500 जवान रहेंगे तैनात

PM Modi In Jharkhand: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- पाकिस्तान को लव लेटर भेजती थी पिछली सरकार

पीएम मोदी आज झारखंड में, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, 19 IPS समेत इतने अफसर तैनात

रांची में नरेंद्र मोदी पर बरसे कांग्रेस नेता जयराम रमेश, बोले- झूठ की महामारी फैला रहे आउटगोइंग प्रधानमंत्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >