जमीन विवाद में ग्रामीणों ने तोड़ दिया शौचालय, आक्रोश

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चंदनपुर पंचायत के चंदनपुर गांव निवासी गुरुवारी धीवर के नाम स्वीकृत शौचालय को गांव के ही जगदीश सोरेन, बाघराय सोरेन, रामेश्वर सोरेन, शांखो सोरेन ने तोड़ दिया. सोमवार को गुरुवारी धीवर ने जमुना टुडू के नेतृत्व में अंचल कार्यालय पहुंच कर सीओ प्रीति केरकेट्टा से इसकी शिकायत की. लाभुक ने […]

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चंदनपुर पंचायत के चंदनपुर गांव निवासी गुरुवारी धीवर के नाम स्वीकृत शौचालय को गांव के ही जगदीश सोरेन, बाघराय सोरेन, रामेश्वर सोरेन, शांखो सोरेन ने तोड़ दिया. सोमवार को गुरुवारी धीवर ने जमुना टुडू के नेतृत्व में अंचल कार्यालय पहुंच कर सीओ प्रीति केरकेट्टा से इसकी शिकायत की. लाभुक ने सीओ को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. लाभुक ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वीकृत शौचालय का निर्माण प्लॉट नंबर 83 और खाता नंबर 18 पर करवाया था. उक्त लोगों ने निर्मित शौचालय स्थल को अपना जमीन बताया और शौचालय को तोड़ दिया. मौके पर पंसस रायमुनी हेंब्रम, सुकलाल धीवर, कृपा धीवर, सुरजू धीवर, कान्हाई धीवर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >