कैमी हिंदी उवि में शिक्षकों की कमी, पठन-पाठन प्रभावित

हिंदी उच्च विद्यालय में हिंदी के ही शिक्षक नहीं विद्यालय में 11 शिक्षकों के पद हैं स्वीकृत बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कैमी हिंदी उच्च विद्यालय के 129 विद्यार्थियों के लिए सिर्फ दो शिक्षक हैं. यह हिंदी उच्च विद्यालय है, लेकिन यहां हिंदी के ही शिक्षक नहीं है. विद्यालय में शिक्षकों की कमी से बच्चों का […]

हिंदी उच्च विद्यालय में हिंदी के ही शिक्षक नहीं

विद्यालय में 11 शिक्षकों के पद हैं स्वीकृत
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कैमी हिंदी उच्च विद्यालय के 129 विद्यार्थियों के लिए सिर्फ दो शिक्षक हैं. यह हिंदी उच्च विद्यालय है, लेकिन यहां हिंदी के ही शिक्षक नहीं है. विद्यालय में शिक्षकों की कमी से बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. विद्यालय में 11 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं. लेकिन यहां मात्र दो शिक्षक ही हैं. प्रभारी एचएम सुब्रतो कुमार (गणित) और डॉ सुजीत कुमार (ओड़िया) ही बच्चों को पढ़ा रहे हैं. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रजी, हिंदी विषय के शिक्षक नहीं है. इसके अलावे गांव के एक शिक्षित युवा शिव शंकर राणा छह महीनों से बच्चों के नि:शुल्क पढ़ा रहे हैं. वे बच्चों को अंग्रजी पढ़ाते हैं.
विद्यालय की चहारदीवारी नहीं
विद्यालय की चहारदीवारी नहीं है. न ही विद्यालय में साइकिल स्टैंड है. चहारदीवारी नहीं होने से अक्सर मवेशी स्कूल परिसर में चले आते हैं. वहीं बच्चों को अपनी साइकिल बारिश या फिर कड़ी धूप में रखनी पड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >