बंद समर्थकों ने कई जगहों पर ट्रकों के टायरों की हवा निकाल कर एनएच को किया जाम

एनएच 33 पर महुली तथा एनएच छह पर गम्हरिया और जामशोला पुल के पास ट्रकों के टायरों की हवा निकाली रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक जाम रहा एनएच बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में बुधवार रात 12 बजे से ही एनएच 33 तथा छह पर बंद समर्थकों तथा पुलिस प्रशासन के बीच लुका-छिपी का […]

एनएच 33 पर महुली तथा एनएच छह पर गम्हरिया और जामशोला पुल के पास ट्रकों के टायरों की हवा निकाली

रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक जाम रहा एनएच
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में बुधवार रात 12 बजे से ही एनएच 33 तथा छह पर बंद समर्थकों तथा पुलिस प्रशासन के बीच लुका-छिपी का खेल शुरू हो गया था. वैसे तो पुलिस एनएच पर पैनी नजर रखे हुए थी. बावजूद पुलिस को चकमा देकर बंद समर्थकों ने गुरिल्ला अंदाज में एनएच 33 व छह पर कई जगहों पर ट्रकों के टायरों की हवा निकाल कर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान रात 12 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक एनएच जाम रहा और वाहनों की लंबी कतार लगी रही. पुलिस ने मशक्कत कर एनएच को जाम से मुक्त कराया. सुबह छह बजे वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ. पुलिस निरीक्षक बसंत हेस्सा तथा बीडीओ ललित प्रसाद सिंह एनएच पर मुस्तैद रहे. एनएच 33 पर महुली के पास बंद समर्थकों ने कई ट्रकों को आड़े-तिरछे खड़ा करा कर टायरों की हवा निकाल दी.
इससे एनएच जाम हो गया. वहीं एनएच-6 पर गम्हरिया के पास कई ट्रकों के टायरों की हवा निकाल कर और आड़े-तिरछे खड़ा कर एनएच को जाम कर दिया. इधर, एनएच छह पर ही जामशोला पुल के पास भी कई वाहनों के टायरों की हवा निकाल कर एनएच को जाम कर दिया. ऐसा कर बंद समर्थक पुलिस को दूर से देखते ही भाग निकलते थे. थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ जाम स्थलों पर पहुंचे और हवा खोले गये टायरों को जीप से टायर दुकान भेजवा कर हवा भरवाया. छह घंटे बाद एनएच पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ.
सड़क पर उतरे समर्थक, स्वत: बंद रहा चाकुलिया
पोटका-पटमदा-जादूगोड़ा
पटमदा मेन रोड पर पेड़ गिराकर किया जाम
बंद को मिला जनसमर्थन, नहीं खुलीं दुकानें, पसरा सन्नाटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >