सिंचाई के लिए 9.84 करोड़ आवंटन दो वर्षों में मात्र डेढ़ करोड़ किये खर्च

गालूडीह : जल छाजन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के महुलिया पंचायत मंडप में जल छाजन मिशन के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया. इसमें 30 गांवों में गठित कृषि स्थायी समिति के सदस्य शामिल हुए. प्रशिक्षण नावार्ड, आरआइडीएफ व टैगोर सोसायटी के तत्वावधान में संपन्न […]

गालूडीह : जल छाजन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के महुलिया पंचायत मंडप में जल छाजन मिशन के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया. इसमें 30 गांवों में गठित कृषि स्थायी समिति के सदस्य शामिल हुए. प्रशिक्षण नावार्ड, आरआइडीएफ व टैगोर सोसायटी के तत्वावधान में संपन्न हुआ. इस दौरान पता चला कि वर्ष 2015-16 में राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग से घाटशिला प्रखंड के 30 गांवों में जल छाजन और सिंचाई कार्य के लिए 9.84 करोड़ रुपये का आवंटन मिला था. इसमें से अबतक मात्र डेढ़ करोड़ खर्च हो पाया. ग्रामीणों की जागरुकता के अभाव में पैसे खर्च नहीं हो पा रहे हैं. महुलिया, उलदा, बड़ाकुर्शी, जोड़सा, बाघुड़िया, हेंदलजुड़ी और बनकांटी पंचायत के 30 गांव शामिल है.
प्रशिक्षक नंद लाल बक्शी, विश्वनाथ महतो, सौरभ प्रमाणिक, पार्थो महतो, ब्रजेश यादव, मलय कुमार गोराई, उत्पल पातर ने प्रशिक्षण दिया. समिति में दो महिला भी शामिल है. प्रशिक्षण में सिंचाई के लिए वर्षा जल संचय, श्रीविधि से धान की खेती, मत्स्य पालन, वर्षा पानी को रोकने के उपाय के लिए मिट्टी का चेकडैम, बंबू चेकडैम, सीसीटी-एससीटी निर्माण की तकनीकी जानकारी दी गयी. आजीविका उपार्जन के संबंध में भी जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >