सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग घर से भागी परसुडीह की शीला

घाटशिला : परसुडीह (जमशेदपुर) के गदरा निवासी डोमन सिंह की पुत्री शीला रानी सिंह (15) अपनी सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर 9 नवंबर की रात में घर से भाग कर घाटशिला स्टेशन पहुंच गयी. उसे रात में स्टेशन पर घूमते देख आरपीएफ के जवान ओपी (आउट पोस्ट) में ले गये. शीला ने आरपीएफ […]

घाटशिला : परसुडीह (जमशेदपुर) के गदरा निवासी डोमन सिंह की पुत्री शीला रानी सिंह (15) अपनी सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर 9 नवंबर की रात में घर से भाग कर घाटशिला स्टेशन पहुंच गयी. उसे रात में स्टेशन पर घूमते देख आरपीएफ के जवान ओपी (आउट पोस्ट) में ले गये. शीला ने आरपीएफ को बताया कि उसकी सौतेली मां उसे प्रताड़ित करती थी. इसके कारण वह घर से भाग गयी. आरपीएफ के एसआइ तापस विश्वास ने बताया कि शीला परेशान थी.

उसने एएसआइ केके राय को बताया कि वह घर जाना नहीं चाहती है. उसे दोबारा घर भेजेंगे, तो सौतेली मां दोबारा परेशान करेगी. उसे आरपीएफ ने घाटशिला के चाइल्ड लाइन में भेज दिया. श्री विश्वास ने बताया कि शीला के पिता गदरा में रहते हैं. पिता पर मां के साथ मिल कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

एसआइ विश्वास ने बताया कि वह रात करीब 12 से 1 बजे के बीच स्टेशन पर अकेले थी. एएसआइ केके राय उसके पास पहुंचे और पूछताछ शुरू की. उसे चाइल्ड लाइन भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >