छात्राओं ने पाता नाच से सीएम का स्वागत किया

चाकुलिया : चाकुलिया मनोहर लाल मध्य विद्यालय की छात्राओं ने पाता नाच प्रस्तुत कर सीएम का स्वागत किया. सीएम के आने के पूर्व छात्राएं मांदर और धमसे की थाप नृत्य कर रहीं थीं. सीएम ने रुक कर छात्राओं का हौसला बढ़ाया. नृत्य करती छात्राओं ने सीएम को उनके वाहन तक पहुंचाया. वहीं सभा स्थल पर […]

चाकुलिया : चाकुलिया मनोहर लाल मध्य विद्यालय की छात्राओं ने पाता नाच प्रस्तुत कर सीएम का स्वागत किया. सीएम के आने के पूर्व छात्राएं मांदर और धमसे की थाप नृत्य कर रहीं थीं. सीएम ने रुक कर छात्राओं का हौसला बढ़ाया. नृत्य करती छात्राओं ने सीएम को उनके वाहन तक पहुंचाया. वहीं सभा स्थल पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर सीएम का स्वागत किया. वहीं स्वागत गीत प्रस्तुत किया. छात्राएं बांसुरी बजा रहीं थी. आनंदलोक अस्पताल में अस्पताल कर्मियों ने सीएम का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >