पंपू घाट में बिजली कनेक्शन जल्द सुरदा के उत्पादन में आयेगी तेजी

मुसाबनी : सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर सोमवार को डीसी कार्यालय में विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पंपू घाट के पंप हाउस में विद्युत कनेक्शन (संयोजन) देने के मामले का समाधान हो गया. बैठक में बिजली विभाग के एसी मनमोहन कुमार ने जल्द विद्युत संयोजन देने की बात कही. इसकी […]

मुसाबनी : सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर सोमवार को डीसी कार्यालय में विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पंपू घाट के पंप हाउस में विद्युत कनेक्शन (संयोजन) देने के मामले का समाधान हो गया. बैठक में बिजली विभाग के एसी मनमोहन कुमार ने जल्द विद्युत संयोजन देने की बात कही. इसकी जानकारी बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव ने दी. बैठक में सांसद, डीसी अमित कुमार, एसी, आइसीसी इकाई प्रमुख संजय सिंह उपस्थित थे.

बिजली के अभाव में प्लांट में उत्पादन है प्रभावित : सांसद ने कहा करीब तीन माह से सुरदा खदान व प्लांट बंद है. इसके कारण डेढ़ हजार मजदूर बेरोजगार हो गये हैं. ठेका कंपनी खदान व प्लांट चालू करने के लिए प्रयासरत है. बिजली संयोजन नहीं होने से सुवर्णरेखा नदी का पानी कंपनी तालाब नहीं पहुंच रहा है. अब समस्या का समाधान होने से जल्द खदान व प्लांट खुलेगा. वहीं टाउनशिप में जलापूर्ति संकट भी दूर होगा.
आइआरएल पर सर्टिफिकेट केस होगा : डीसी
डीसी ने बकाया बिल भुगतान नहीं करने के लिए आइआरएल पर सर्टिफिकेट केस करने को कहा. बैठक के बाद जल्द पंपू घाट के पंप हाउस में विद्युत संयोजन होने की उम्मीद है. जानकारी हो कि विद्युत संयोजन देने की मांग थी. इसके लिए सांसद ने बिजली बोर्ड के एमडी राहुल कुमार समेत विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों से बात कर जल्द विद्युत संयोजन देने की पहल की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >