170 ग्राम गांजा के साथ अधेड़ गिरफ्तार

घाटशिला. गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी घाटशिला : घाटशिला पुलिस ने गोपालपुर निवासी राम सिंहासन सिंह को अवैध 39 पुड़िया गांजा के साथ रविवार शाम को पावड़ा से धर दबोचा. थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कई बार राम सिंह सिंहासन के खिलाफ गांजा बेचने की शिकायत मिली […]

घाटशिला. गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी

घाटशिला : घाटशिला पुलिस ने गोपालपुर निवासी राम सिंहासन सिंह को अवैध 39 पुड़िया गांजा के साथ रविवार शाम को पावड़ा से धर दबोचा.
थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कई बार राम सिंह सिंहासन के खिलाफ गांजा बेचने की शिकायत मिली थी. लेकिन पुलिस उसकी दुकान पर छापामारी कर छोड़ देती थी.
दुकान से गांजा बरामद नहीं होता था. रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की राम सिंहासन सिंह पावड़ा में गांजा बेच रहे हैं. इसी आधार पर पुलिस ने वहां छापामारी की, तो उनके कुर्त्ता की पॉकेट से 39 पुड़िया गांजा बरामद हुआ. पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाना ले आयी है और गांजा के संबंध में पूछताछ कर रही है. इंस्पेक्टर ने बताया बरामद गांजा 170 ग्राम है. उन्होंने बताया कि जब्त गांजा की कीमत भी अंकित की जायेगी. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीएस के तहत कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >