दूधकुंडी में हाथियों ने घर तोड़े व चट कर गये धान

आठ एकड़ में लगी बांस की खेती की तहस-नहस बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की खेड़ुआ पंचायत के दूधकुंडी गांव में 15 जुलाई की रात हाथियों के एक झुंड ने जम कर उत्पात मचाया. हाथियों ने आठ एकड़ बांस की खेती बरबाद कर दी और तीन घरों को ध्वस्त कर दिया. हाथी ने लखींदर सिंह, सुकुमार सिंह […]

आठ एकड़ में लगी बांस की खेती की तहस-नहस

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की खेड़ुआ पंचायत के दूधकुंडी गांव में 15 जुलाई की रात हाथियों के एक झुंड ने जम कर उत्पात मचाया. हाथियों ने आठ एकड़ बांस की खेती बरबाद कर दी और तीन घरों को ध्वस्त कर दिया. हाथी ने लखींदर सिंह, सुकुमार सिंह और शुरू सिंह के घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही वहां रखे धान को खा लिया. इसके बाद हाथी ने बाया सिंह, मोतीलाल सिंह, रांगा सिंह के बांस बगान को उखाड़ फेंका.
ग्रामीणों ने बताया कि देर रात को लगभग 12 हाथियों के एक झुंड ने गांव में तांडव मचाया. हाथियों के डर से ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं. वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को राहत दिलाने की अब तक पहल नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >