अंतिम तिथि के बाद पहुंचे नामांकन कराने, 100 छात्रों का भविष्य अधर में

पांच दिन पहले ही जैक बोर्ड से मिला मार्क्स सीट केयू से सीट बचने पर नामांकन लेने का आश्वासन मिला घाटशिला : घाटशिला कॉलेज से इंटर करने वाले करीब 100 विद्यार्थियों का नामांकन स्नातक पार्ट वन में नहीं हो रहा है. बुधवार को नामांकन कराने आये विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने इसी कॉलेज से इंटर […]

पांच दिन पहले ही जैक बोर्ड से मिला मार्क्स सीट

केयू से सीट बचने पर नामांकन लेने का आश्वासन मिला
घाटशिला : घाटशिला कॉलेज से इंटर करने वाले करीब 100 विद्यार्थियों का नामांकन स्नातक पार्ट वन में नहीं हो रहा है. बुधवार को नामांकन कराने आये विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने इसी कॉलेज से इंटर की पढ़ाई की. कोल्हान विश्वविद्यालय ने 10 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया बंद कर दी है. इससे उनका भविष्य बरबाद हो जायेगा. विद्यार्थियों ने कहा कि जैक से पांच दिन पूर्व मार्क्स सीट मिला है. मार्क्स सीट मिलने के बाद कॉलेज आने पर जानकारी मिली कि 10 जुलाई को केयू ने ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की थी. अब उनका नामांकन नहीं लिया जा रहा है. विद्यार्थियों ने अभिभावकों के साथ प्राचार्य से इसकी शिकायत की. प्राचार्य ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इस मसले पर केयू के परीक्षा नियंत्रक और डीएसडब्ल्यू से बात की गयी,
तो पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन नामांकन की तिथि 10 जुलाई निर्धारित थी. अगर 100 विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हो रहा है. वे ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार कर रहे हैं. अगर कॉलेज में सीट बचता है, तो विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा. अगर सीट नहीं बचता है, तो नामांकन के लिए उन्हें दूसरे कॉलेज जाना पड़ेगा.
मौके पर प्रिया साहु, अफरीन परवीन, पूर्णिमा सीट, मामोनी मुंडा, पूजा नमाता, रूपाली बेसरा, देवी रानी भकत, अर्चना कुमारी, पायल बारीक, पूजा बोस, प्रिया कारक, सोनू सीट, राज किशोर सोरेन, खगेन कर्मकार, सावित्री देवगम, राहुल सिंह, बीनू महतो, दीप्राजीता चक्रवर्ती, रश्मि सोय, कदम सोय और महेश बारी नामांकन लेने पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >