ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मारी, दुल्हे के चाचा की मौत

चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित पिताजुड़ी के पास एनएच 33 पर मंगलवार की रात करीब दस बजे विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बारातियों से भरे एक बोलेरो को टक्कर मार दिया. इससे बोलेरो पर सवार बहरागोड़ा प्रखंड की छोटा सिरिसी (सालबनी) निवासी दुल्हे के चाचा निरंजन पैड़ा (73) की घटनास्थल पर […]

चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित पिताजुड़ी के पास एनएच 33 पर मंगलवार की रात करीब दस बजे विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बारातियों से भरे एक बोलेरो को टक्कर मार दिया. इससे बोलेरो पर सवार बहरागोड़ा प्रखंड की छोटा सिरिसी (सालबनी) निवासी दुल्हे के चाचा निरंजन पैड़ा (73) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

बोलेरो पर 10-12 लोग सवार थे. अन्य किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. घटना के बाद निरंजन पैड़ा को बहरागोड़ा सीएचसी लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस पहुंची. चालक ट्रक लेकर भाग निकला. बोलेरो का चालक भी भाग निकला.

जानकारी के मुताबिक निरंजन पैड़ा के भतीजा रवि शंकर पैड़ा की शादी थी. बारात जमशेदपुर के कपाली बस्ती जा रही थी. पिताजुड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने बोलेरो को सामने से टक्कर मार दिया. बोलेरो पर सवार अन्य बारातियों को खरोंच तक नहीं आयी.
बहरागोड़ा
श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में पिताजुड़ी के पास रात 10 बजे एनएच 33 पर हुई दुर्घटना
बहरागोड़ा की माटिहाना पंचायत के छोटा सिरिसी (सालबनी) से बोलेरो पर सवार होकर बारात जा रहा था जमशेदपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >