चार महुआ शराब भट्ठी ध्वस्त 30 लीटर शराब की गयी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान पटमदा : पटमदा थाना प्रभारी महेंद्र कुमार कारमाली के नेतृत्व में शनिवार को लछीपुर व बांसगढ़ गांव में अवैध महुआ शराब भट्ठियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. पुलिस द्वारा चलाये गये इस अभियान में चार महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. साथ ही पुलिस ने इस मौके पर […]

अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान

पटमदा : पटमदा थाना प्रभारी महेंद्र कुमार कारमाली के नेतृत्व में शनिवार को लछीपुर व बांसगढ़ गांव में अवैध महुआ शराब भट्ठियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. पुलिस द्वारा चलाये गये इस अभियान में चार महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. साथ ही पुलिस ने इस मौके पर 30 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया. जिसे बरबाद कर दिया गया.
इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले महुआ, गुड़ आदि को भी बरबाद कर दिया गया. साथ ही ड्रम, डेगची, पाइप आदि को तोड़ दिया गया. मौके पर पुलिस के साथ गांव के पूर्व मुखिया कृष्णा पदो सिंह, एसआइ उपेंद्र शर्मा, चौकीदार विश्वनाथ सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >