चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरहद पंचायत के सोनहरा गांव में आगामी 8 जुलाई को खोड़ीपहाड़ी पूजा आयोजित होगी. खोड़ीपहाड़ी संस्कृति रक्षा समिति के सदस्य पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस पूजा में 12 मौजा के ग्रामीणों की भीड़ पूजा के लिए उमड़ती है.
इसमें पुजारी काली चरण हांसदा द्वारा पूजा की जायेगी. नौ जुलाई को कमेटी की ओर से पाता नाच प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसके विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. पूजा को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष अमर हांसदा, सचिव रुद्र प्रताप महतो, संरक्षक धनंजय करुणामय, अर्जुन गोप, पूर्णचंद्र हांसदा, जगदीश माहली, धानु माहली, वरुण महतो, गोराचांद सोरेन, खगेश्वर माहली, वैद्यनाथ बास्के, सुपाई हांसदा, रमेश हांसदा आदि जुटे हुए हैं.
