घाघरा : डांस में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के घाघरा गांव में आदिवासी सरदार क्लब की ओर से बुधवार को डांस धमाका प्रतियोगिता हुई. इसके साथ मेला का आयोजन किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद की अध्यक्ष बुलुरानी सिंह, जिप सदस्य जगन्नाथ महतो आदि शामिल हुए. विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत […]

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के घाघरा गांव में आदिवासी सरदार क्लब की ओर से बुधवार को डांस धमाका प्रतियोगिता हुई. इसके साथ मेला का आयोजन किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद की अध्यक्ष बुलुरानी सिंह, जिप सदस्य जगन्नाथ महतो आदि शामिल हुए. विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. ग्रुप डांस के विजेता को 5500 रुपये और सिंगल डांस विजेता को 3000 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया.

मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के मेला के आयोजन से आपसी एकता बढ़ती है. मेला और पूजा हमारी संस्कृति से जुड़ी हुई है. पहाड़ पूजा के अवसर पर इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन कर कमेटी ने ग्रामीणों प्रतिभाओं को एक मंच देने का सराहनीय कार्य किया है. इस अवसर पर मुखिया सुविता सिंह, निर्मलेंदु महतो, सपन महतो, उत्तम महतो, हरगोविंद सिंह, नकुल सिंह, रामचंद्र सिंह, पार्थो महतो, बाजुन मांडी, उमा महतो, प्रसाद सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >