रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण पीजेएमसीएच में चार माह से अल्ट्रासाउंड बंद

मरीजों व परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर अल्ट्रासाउंड बहाल करने की मांग की है.

गर्भवती महिलाओं को हो रही परेशानी, बाहर से लानी पड़ती है जांच रिपोर्टसंवाददाता, दुमका फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का अल्ट्रासाउंड यूनिट पिछले चार माह से बंद पड़ा है. इसके कारण गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों को परेशानी हो रही है. प्रसव जांच के लिए अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं को जांच न हो पाने के कारण निजी क्लिनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है. अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को भटकना पड़ रहा है. कई महिलाएं जांच के लिए घंटों इंतजार के बाद लौट जाती हैं. वहीं निजी केंद्रों में अल्ट्रासाउंड कराने पर उन्हें मोटी रकम चुकानी पड़ रही है. आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह स्थिति और भी दिक्कत भरी हो गयी है. जानकारी के अनुसार अस्पताल का अल्ट्रासाउंड यूनिट रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण बंद है. यहां एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट सेवाएं दे रहे थे, लेकिन उनके छुट्टी पर जाने या त्याग-पत्र देने के बाद से जांच ठप है. वहीं सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी मनिपाल से जो सेवा ली जा रही थी, उससे जुड़े प्रबंधन ने अल्ट्रासाउंड यूनिट के बाहर सूचना चिपकायी है कि “संबंधित डॉक्टर के त्याग-पत्र देने के कारण यूनिट अस्थायी रूप से बंद है “. मरीजों व परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर अल्ट्रासाउंड बहाल करने की मांग की है, ताकि गर्भवती महिलाओं और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >