संवाददाता, दुमका सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग की तीन छात्राओं ने इस बार यूजीसी नेट की परीक्षा में सफलता हासिल की है. छात्राओं में एक ने यूजीसी नेट पास की है, जबकि अन्य दो ने पीएचडी नामांकन के श्रेणी से नेट पास किया है. यूजीसी नेट प्रिया रश्मि मरांडी ने पास किया है. प्रिया सिदो कान्हू मुर्मू विवि के स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग की सत्र 2022-24 की छात्रा है उन्होंने यूजीसी नेट परीक्षा पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए अर्हता प्राप्त की है. प्रिया रश्मि मरांडी दुमका के मसलिया के धकरजोरा गांव के उमेश कुमार मरांडी की पुत्री हैं. पीएचडी पास करने वाली छात्राओं के नाम नेहा प्रवीण और सुषमा हेंब्रम हैं. पीजी कॉमर्स विभाग की सेमेस्टर-3 की छात्रा हैं और उन्होंने पीजी अपीयरिंग में ही पीएचडी के लिए यूजीसी नेट की परीक्षा पास की है. विभागाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रिया रश्मि विभाग से नेट पास करने वाली पहली छात्रा हैं. शिक्षक डॉ बिनोद मुर्मू ने कहा कि पीजी सिलेबस के अलावा हम लगातार छात्रों को यूजीसी नेट के लिए भी मेंटरिंग कर रहे हैं, जिसका नतीजा तीन छात्रों की सफलता के रूप में दिख रहा है. याद हो दिसंबर 2024 नेट परीक्षा का रिजल्ट 22 फरवरी को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
