वज्रपात ने छीना किसानों का सहारा, दो गांवों में तीन बैलों की मौत

रानीश्वर में लगातार हुई तेज बारिश और वज्रपात ने दो किसानों पर आफत ला दी, जिससे उनके तीन बैलों की मौत हो गई. इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और वे सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

रानीश्वर : तेज बारिश के साथ लगातार हुई वज्रपात से बिलकांदी पंचायत के दो अलग-अलग गांवों में दो किसानों के तीन बैलों की मौत हो गयी. इससे दोनों किसानों को आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ परेशानी भी बढ़ गयी है.

तांतलोई में एक बैल की मौत

वज्रपात से पंचायत के तांतलोई गांव में सरकार मरांडी का एक बैल मर गया. सरकार मरांडी ने बताया कि खेती के लिए घर पर रखे बैल के मर जाने से काफी नुकसान हुआ है.

मसानजोर में दो बैल मरे

इसी पंचायत के मसानजोर गांव में परमेश्वर टुडू के दो बैलों की वज्रपात से मौत हो गयी.

सहायता राशि की मांग

दोनों किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से सहायता राशि मिलने से दोबारा बैल खरीदने में आर्थिक मदद मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >