प्रतिनिधि, दुमका नगर: शहर में हरियाली तीज के पावन अवसर पर भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया. शहर स्थित किसना डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. महिलाएं पारंपरिक परिधानों और आकर्षक वेशभूषा में सज-धजकर समारोह में पहुंचीं.
मेहंदी उत्सव में महिलाओं ने लिया आनंद
तीज महोत्सव के दौरान विशेष रूप से मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया. महिलाओं ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी के डिजाइन बनवाए और उत्सव का आनंद उठाया. कार्यक्रम में पारंपरिक गीतों के साथ महिलाओं ने हंसी-खुशी का माहौल बनाया.
महिलाओं ने आपसी सौहार्द, प्रेम और उल्लास के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाया. आयोजन के दौरान पूरे परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा.
आयोजकों की रही सराहनीय भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक ईसा, हीरा लाल, उमाशंकर, जया एवं अश्लेषा की सराहनीय भूमिका रही. मौके पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर संजीव सिंहानिया सहित अन्य लोग मौजूद थे.
